फ़ार्स की खाड़ी की रक्षा स्थानीय लोग करेंः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62078-फ़ार्स_की_खाड़ी_की_रक्षा_स्थानीय_लोग_करेंः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल देकर कहा है कि फ़ार्स खाड़ी का क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसमें सहयोग और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी स्थानीय लोगों के हवाले होनी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr ३०, २०१८ २०:४८ Asia/Kolkata
  • फ़ार्स की खाड़ी की रक्षा स्थानीय लोग करेंः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल देकर कहा है कि फ़ार्स खाड़ी का क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसमें सहयोग और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी स्थानीय लोगों के हवाले होनी चाहिए।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने 30 अप्रैल बराबर 10 उर्दिबहिश्त फ़ार्स खाड़ी राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि व्यवहारिक उपाय, क्षेत्रीय वार्ता के लिए महौल बनाने का आदर्श, केवल वार्ता, विश्वास बहाली और सहयोग द्वारा ही संभव है।

30 अप्रैल का दिन ईरान के दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों से पुर्तगाली साम्राज्यवादियों के अपमान जनक रूप से निकलने का यादगार दिन है और इस दिन को ईरान में फ़ार्स खाड़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने यह बयान करते हुए कि फ़ार्स खाड़ी केवल एक विस्तृत जलमार्ग नहीं है, कहा कि यह सहस्त्राब्दियों की एेतिहासिक सच्चाई और मूल्यवान धरोहर है जो हमारे पूर्वजों और स्थानीय निवासियों द्वारा हम तक पहुंचा।

यह जलमार्ग दुनिया में तेल की सप्लाई का महत्वपूर्ण रास्ता होने के साथ साथ ईरानी सभ्यता और संस्कृति का अटूट हिस्सा है और फ़ार्स खाड़ी का नाम प्राचीन काल से आज तक बनाए जाने वाले मानचित्रों, पत्रों और दस्तावेज़ों में दर्ज है। (AK)