नेतेनयाहू के दावों को आईएईए ने ख़ारिज कर दिया
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने बल दिया है कि ईरान में परमाणु हथियार कार्यक्रम को सिद्ध करने वाला कोई पक्का सबूत नहीं है।
वियना से फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने मंगलवार को ज़ायोनी प्रधानमंत्री के दिखावटी और निराधार बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बल दिया कि ईरान ने परमाणु विस्फोटक डिटोनेटर बनाने के बारे में कोई गतिविधि अंजाम नहीं दी है।
नेतनयाहू ने सोमवार को टीवी पर प्रसारित हुए अपने भाषण में कुछ तस्वीरें, सीडीज़ और दस्तावेज़ दिखाते हुए दावा किया था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए ख़ुफ़िया कार्यक्रम चला रहा था।
आईएईए ने अपने बयान में बल दिया कि एजेन्सी ने ईरान के बारे में सेफ़गार्ड के हवाले से समस्त जानकारियों को मापदंड की शैली से परखा है। (AK)