ईरान का जवाब, दांत खट्टे कर देगाः रक्षामंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों को सचेत करते हुए कहा कि ख़तर षड्यंत्रों और साज़िशों से परहेज़ करें क्योंकि ईरान का जवाब सबको हैरान कर देगा।
ज्ञात रहे कि नेतनयाहू ने सोमवार को टीवी पर प्रसारित हुए अपने भाषण में कुछ तस्वीरें, सीडीज़ और दस्तावेज़ दिखाते हुए दावा किया था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के लिए ख़ुफ़िया कार्यक्रम चला रहा था।
रक्षामंत्री ने ज़ायोनी प्रधानमंत्री के भड़काऊ और निराधार दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नितेनयाहू का यह ड्रामा, फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के विरुद्ध इस्राईलियों के अपराधों का औचित्य पेश करने और ज़िम्मेदारी से भागने के लिए है।
रक्षामंत्री ने यह बयान करते हुए कि ईरान, फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों का मुख्य समर्थक और रक्षक है, कहा कि इस ड्रामे के लिए एेसे समय के चयन और वह भी उस व्यक्ति द्वारा जिसका इतिहास फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अपराधों के काले कारनामों से भरे पड़े हैं, से पता चलता है कि यह शासन ईरानी राष्ट्र के साथ अपनी दुश्मन में विशेष लक्ष्यों को आगे बढ़ा रहा है।
रक्षामंत्री अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान पूरी सद्भावना के साथ परमाणु समझौते पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि दुनिया ईरान के सार्थक सहयोग की साक्षी है। (AK)