बाहरी देश मुसलमानों में मतभेद पैदा कर रहे हैं...
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62156-बाहरी_देश_मुसलमानों_में_मतभेद_पैदा_कर_रहे_हैं...
परिवार और महिलाओं के मामले में राष्ट्रपति की सलाहकार मासूमा इब्तेकार ने कहा है कि इलाक़े के बाहर के देश मुसलमानों में फूट पैदा कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१८ १०:२१ Asia/Kolkata
  • बाहरी देश मुसलमानों में मतभेद पैदा कर रहे हैं...

परिवार और महिलाओं के मामले में राष्ट्रपति की सलाहकार मासूमा इब्तेकार ने कहा है कि इलाक़े के बाहर के देश मुसलमानों में फूट पैदा कर रहे हैं।

मासूमा इब्तेकार ने इंडोनेशिया में इस्लामी जगत के बुद्धिजीवियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर बुधवार को जकार्ता में इंडोनेशिया के विदेशमंत्री रेटनो मरसूदी से भेंट में कहा कि इस्लामी देशों को दुश्मनों की ओर से फूट पैदा करने वाले क़दमों से सचेत रहना चाहिए। 

उन्होंने महिलाओं, परिवार और बच्चों के सिलसिले में ईरान और इंडोनेशिया के मध्य सहयोग का स्वागत करते हुए कहा कि इस संदर्भ में समझौता तैयार किया जा रहा है जिस पर जल्द ही हस्ताक्षर होंगे। 

इस भेंट में इंडोनेशिया के विदेशमंत्री ने भी कहा कि महिला सशक्तिकरण से न केवल यह कि परिवार की दशा अच्छी होती है बल्कि यह हिंसा और चरमपंथ से मुक़ाबले का भी प्रभावशाली मार्ग है। 

परिवार और महिलाओं के मामले में राष्ट्रपति की सलाहकार मासूमा इब्तेकार " मध्यमार्गी इस्लाम" शीर्षक के अंतर्गत इंडोनेशिया में होने वाले इस्लामी बुद्धिजीवियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस देश की यात्रा पर हैं। 

यह सम्मेलन, इस्लामी जगत के मामलों में वरिष्ठ नेता के उच्च सलाहकार और इस्लामी एकता की अंतरराष्ट्रीय परिषद के प्रमुख आयतुल्लाह अली तसखीरी की उपस्थिति में इस्लामी जगत के 100 से अधिक वरिष्ठ धर्मगुरुओं की भागीदारी से इंडोनेशिया के " बोगोर" नगर में मंगलवार को आरंभ हुआ। (Q.A.)