परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने का मतलब? युद्ध है, फ़्रांस
फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने चेतावनी दी है कि परमाणु समझौते से अमरीका के बाहर निकलने की स्थिति में युद्ध छिड़ सकता है।
दैर स्पिगल को इंटरव्यू देते हुए फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से बाहर निकलने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धमकी का उल्लेख करते हुए कहा, अमरीका के परमाणु समझौते से बाहर निकलने का मतलब युद्ध है।
ईरान और विश्व की 6 शक्तियों अमरीका, रूस, फ़्रांस, चीन, ब्रिटेन और जर्मनी ने 14 जुलाई 2014 को जेसीपीओए या परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे 16 जनवरी 2016 से लागू किया गया था।
इस समझौते के तहत ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित किया था, जिसके बदले में उस पर लगे प्रतिबंधों को हटाया गया था।
परमाणु समझौता अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के शासनकाल में हुआ था, जिसे ट्रम्प ने बहुत ही बुरा समझौता बताया था।
हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अगर इस समझौते में बदलाव नहीं किया गया तो वाशिंगटन 12 मई को इससे बाहर निकल जाएगा।
अप्रैल के अंत में फ़्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन ने वाशिंगटन का दौरा किया था, ताकि वे ट्रम्प को समझौते में बने रहने के लिए राज़ी कर सकें। लेकिन ट्रम्प से मुलाक़ात के बाद, मैक्रॉन ने कहा था कि उन्हें लगता है अमरीकी राष्ट्रपति ने समझौते से निकलने का मन बना लिया है।
हालांकि ईरान का कहना है कि परमाणु समझौते पर अब किसी तरह की बातचीत या उसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है और अमरीका समेत इस पर हस्ताक्षर करने वाले समस्त देशों को इसका सम्मान करना चाहिए। msm