ईरानी राष्ट्र, ट्रम्प और ज़ायोनी शासन के सामने एकजुट , राष्ट्रपति रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरानी ईरानी राष्ट्र, ट्रम्प और ज़ायोनी शासन के सामने एकजुट हैं कहा कि ईरानी राष्ट्र युद्ध व तनाव का इच्छुक नहीं लेकिन पूरी शक्ति से अपनी रक्षा करता है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को खुरासान रिज़वी प्रान्त की यात्रा के पहले दिन एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमरीका ईरानी राष्ट्र के सामने कुछ कर नहीं पाएगा और वह जेसीपीओए से निकल गया तो जल्दी ही एतिहसिक पछतावे में ग्रस्त हो जाएगा ।
राष्ट्रपति ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जेसीपीओए को अपने देश का सब से बुरा समझौता कहते हैं , अमरीका की नयी सरकार, अभिशप्त ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के अलावा पूरी दुनिया जेसीपीओए के बारे में ईरान के दायित्वबोध और तर्क की सराहना करती है।
राष्ट्रपति रूहानी ने अमरीकियों, युरोपीयो और दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान अपनी रक्षा शक्ति के बारे में किसी से बात नहीं करेगा और ईरान को जितने हथियारों और मिसाइल की ज़रूरत महसूस होगी वह बनाएगा और भंडारण करेगा।
उन्होंने इसी प्रकार क्षेत्रीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान इलाक़े की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए सीरिया के बारे में रूस और तुर्की से और यमन के बारे में कुछ अन्य देशों से बात चीत कर रहा है और दुनिया को यह बता रहा है कि ईरान क्षेत्र में जहां भी आतंकवाद होगा उसका मुक़ाबला करेगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने बल दिया कि ईरान दुश्मनों को इस इलाक़े में एक अन्य दाइशी आतंकवादी गुट नहीं बनाने देगा क्योंकि ईरान, इस इलाक़े में शांति व सुरक्षा का इच्छुक है।
राष्ट्रपति ने कहा कि अगले हफ्ते अमरीकी राष्ट्रपति जेसीपीओए के बारे में जो भी फैसला करें, उससे ईरानी जनता के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है और ईरानी राष्ट्र डटा रहेगा।
याद रहे अमरीकी राष्ट्रपति कांग्रेस में मंज़ूर होने वाले एक कानून के अंतर्गत 12 मई तक जेसीपीआईए के बारे में फैसला करने वाले हैं। (Q.A.)