अमरीका के ग़लत फ़ैसले का करारा जवाब दिया जाएगाः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62456-अमरीका_के_ग़लत_फ़ैसले_का_करारा_जवाब_दिया_जाएगाः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए के संबंध में यदि अमरीका ने ग़लत फ़ैसल किया तो उसे ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०७, २०१८ १६:१३ Asia/Kolkata
  • अमरीका के ग़लत फ़ैसले का करारा जवाब दिया जाएगाः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए के संबंध में यदि अमरीका ने ग़लत फ़ैसल किया तो उसे ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यह बयान करते हुए कि ईरान अपने हितों को दृष्टि में रखकर परमाणु समझौते के हवाले से फ़ैसला करेगा, कहा कि परमाणु समझौते के हवाले से अमरीका का फ़ैसला ईरानी जनता के जीवन पर प्रभावित नहीं होगा। 

श्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि परमाणु समझौते में ईरान के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए और यदि एेसा न हुआ तो अमरीका विभिन्न बहानों और हथकंडों से ईरान पर आर्थिक दबाव डाले तो इस स्थिति में ईरान की प्रतिक्रिया सख़्त होगी।

ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की स्थिति में कहा कि ईरान के पास भी इस समझौते से निकलने का विकल्प मौजूद है। उन्होंने कहाकि ईरान ने अब तक परमाणु समझौते की रक्षा की है किन्तु अमरीका ने इसकी प्रतिबद्धता नहीं की जिससे अमरीका का अविश्वसनीय होना सिद्ध होता है। 

ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने अपनी विभिन्न रिपोर्टों में बल दिया है कि ईरान परमाणु समझौते पर अमल कर रहा है। (AK)