ट्रम्प के बयान पर भड़का एकेडमिक समाज
इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रोफ़ेसरों, लेक्चरर्स और छात्र संघों ने व्यापक प्रदर्शन करके अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के घटिया बयान की निंदा की है।
बुधवार को आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों, छात्राओं और प्रोफ़ेसरों और लेक्चरर्स ने भाग लिया। यह प्रदर्शन अमरीका के पूर्व दूतावास की इमारत के सामने हुआ जिसमें भाग लेने वालों ने अमरीका, अमरीकी राष्ट्रपति और इस्राईल के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाए।
बुधवार को अमरीका के जासूसी के अड्डे अर्थात अमरीका के पूर्व दूतावास के सामने होने वाले प्रदर्शन में शामिल प्रोफ़ेसरों, अध्यापकों और छात्रों ने जेसीपीओए के बारे में वरिष्ठ नेता के बुधवार के बयान का समर्थन किया। अल्लामा तबातबाई और अमीर कबीर टेक्निकल कालेज के छात्र, छात्राओं ने भी बुधवार को दोपहर की नमाज़ के बाद अमरीका के विरुद्ध प्रदर्शन किए और परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने और ईरान के विरुद्ध ट्रम्प के अपमानजनक बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछली रात यह पक्षीय फैसला करते हुए , जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की घोषणा करते हुए ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का आदेश दे दिया है।
इस एलान के बाद तीन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले तीन युरोपीय देशों ने ट्रम्प के फैसले की आलोचना करते हुए एक बयान में ईरान से अपील की कि वह संयम बरते और इस बात पर बल दिया कि वह जेसीपीओए का पालन करते रहेंगे। (AK)