यूरोप परमाणु समझौते की गैरेंटी देः विदेशमंत्री
ईरान का कहना है कि हमे आशा है कि यूरोपीय देश अपने वादों पर बाक़ी रहकर अपनी नीतियों पर अमल करेंगे।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को ब्रसल्ज़ में अपने ब्रिटिश, जर्मन और फ़्रांसीसी समकक्षों और यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी के साथ वार्ता के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यूरोपीय पक्ष, परमाणु समझौते की रक्षा और आवश्यक गैरेंटी देने के लिए राजनैतिक संकल्प दोहराकर अपनी नीतियों पर अमल करें।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि हमने यूरोपीय पक्षों के साथ ईरान के हितों की रक्षा के लिए एक विशेष गैरेंटी के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जो शीघ्र ही लागू हो जाएगा।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने ईरान के परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि हमने फ़ैसला किया है कि ईरान के साथ आर्थिक संबंधों को विस्तृत किया जाए और प्रतिबंध समाप्त हों।
फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा कि ईरान और यूरोप के बीच आर्थिक संबंध, तेल के निर्यात, बैंकिंग, यातायात, निर्यात करने वालों को क्रेडिट उपलब्ध करना और पारदर्शी व्यापारिक संबंध को विस्तृत करने की समीक्षा की गयी।
ब्रिटिश विदेशमंत्री बोरिस जानसन ने इससे पहले ब्रसल्ज़ में पत्रकारों के साथ वार्तामें कहा कि ईरान के परमाणु समझौते से अमरीका के अलग होने के बावजूद यह समझौता महत्वपूर्ण है इसीलिए हम और दो यूरोपीय देश इस समझौते में ईरान के शामिल रहने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।
ईरान के विदेशमंत्री ने अमरीका की ओर से ईरानी सेन्ट्रल बैंक के प्रमुख वलीयुल्लाह सैफ़ पर प्रतिबंध लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमरीका ही यह कार्यवाही उनकी दूसरी कार्यवाहियों की भांति ग़ैर क़ानूनी है। उन्होंने आयोजित होने वाली बैठक पर कहा कि इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी की ओर से ईरान के अपने वादों पर अमल की पुष्टि की गयी और इस समझौते में हमारे देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए गैरेंटी देन की आवश्यकता पर विचार विमर्श किया गया है।
विदेशमंत्री ने ब्रसल्ज़ में अपने बेल्जियम के समकक्ष के साथ बैठक में परमाणु समझौते में ईरान के हितों की रक्षा पर बल दिया है। (AK)