यूरोप की ओर से परमाणु समझौते को बचाने के प्रयास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63176-यूरोप_की_ओर_से_परमाणु_समझौते_को_बचाने_के_प्रयास
यूरोपीय संघ के 28 सदस्यों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु समझौते को बचाने के लिए एकजुट रणनीति पर सहमति व्यक्त की है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May १७, २०१८ १२:०२ Asia/Kolkata

यूरोपीय संघ के 28 सदस्यों के राष्ट्राध्यक्षों ने परमाणु समझौते को बचाने के लिए एकजुट रणनीति पर सहमति व्यक्त की है।

बुल्ग़ारिया की राजधानी सोफ़िया में बुधवार को होने वाली बैठक में इन नेताओं ने वर्ष 2015 में विएना में हुए परमाणु कार्यक्रम को मुक्ति दिलाने और इस समझौते के समर्थन पर सहमति व्यक्त की।

सोफ़िया में होने वाली बैठक में यूरोपीय संघ के नेताओं ने जर्मनी, फ़्रांस और ब्रिटेन की ओर से परमाणु समझौते के समर्थन में अपनाए गये दृष्टिकोण का समर्थन किया है।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने जिन पर परमाणु समझौते की रक्षा के लिए कार्यवाहियां अंजाम देने की ज़िम्मेदारी है, ईरान और तीन बड़े यूरोपीय देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक आयोजित की और उन्होंने ईरान के व्यापारिक और आर्थिक हितों की रक्षा का एक पैकेज पेश करके ईरान को इस समझौते में बाक़ी रखने का प्रयास कर रही हैं।

यूरोपीय परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टस्क ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की आलोचना करते हुए उनको मनमौजी और अप्रत्याशित व्यवहार वाला बताया और कहा कि अमेरिका के परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद यूरोपीय देशों को इस फ़ैसले पर आपत्ति जताने और उसके मुकाबले की आवश्यकता है।

उन्होंने आशा जताई कि जब तक ईरान परमाणु समझौते के प्रति कटिबद्ध रहेगा तब तक यूरोपीय देश भी इस समझौते के प्रति वचनबद्ध रहेंगे।

यूरोपीय परिषद के प्रमुख ने इसी प्रकार कहा कि यूरोपीयों को चाहिये कि ट्रम्प का आभार व्यक्त करें कि उनके फैसले से यूरोप की ग़लत फहमी दूर हो गयी। (AK)