ईरान के विरुद्ध अमरीकी नीतियां, विफल, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63470-ईरान_के_विरुद्ध_अमरीकी_नीतियां_विफल_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका की ओर से नयी रणनीति की घोषणा को, अतीत की बुरी आदतों की ओर वापसी बताया और कहा है कि अमरीका एेसी कल्पनाओं और नीतियों के भंवर में फंसा है जो कुछ गुटों की ओर से विशेष हितों की पूर्ति के लिए तैयार की गयी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २२, २०१८ ०७:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध अमरीकी नीतियां, विफल, विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने ईरान के विरुद्ध अमरीका की ओर से नयी रणनीति की घोषणा को, अतीत की बुरी आदतों की ओर वापसी बताया और कहा है कि अमरीका एेसी कल्पनाओं और नीतियों के भंवर में फंसा है जो कुछ गुटों की ओर से विशेष हितों की पूर्ति के लिए तैयार की गयी हैं।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को अपने एक ट्विट में कहा कि ईरानी राष्ट्र किसी भी स्थिति में अमरीका की धमकियों से डरा है न डरेगा। 

उन्होंने कहा कि अमरीका अमरीका एेसी कल्पनाओं और नीतियों के भंवर में फंसा है जो कुछ गुटों की ओर से विशेष हितों की पूर्ति के लिए तैयार की गयी हैं और वह हमेशा पुरानी गलतियों को दोहराता है और उसकी वजह से पहले जैसा ही नुक़सान उठाएगा। 

विदेशमंत्री ने बल दिया कि ईरान अमरीकी धमकियों की परवाह किये बिना, जेसीपीओए को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ सहयोग कर रहा है। 

याद रहे अमरीकी  विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को अपने एक बयान में ईरान के विरुद्ध अमरीका के पुराने दावों को  दोहराते हुए जेसीपीओए समझौते  से निकलने के बाद अमरीका की नयी रणनीति की घोषणा की और  ईरान के  खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की धमकी देते हुए कहा कि अमरीका अब जेसीपीओए से निकल चुका है  इस लिए  अपने घटकों के सहयोग से ईरान को मध्य पूर्व पर वर्चस्व जमाने से रोकेगा।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत 8 मई को जेसीपीओए से निकलने की घोषणा के समय ईरान को कड़े प्रतिबंधों की धमकी दी थी। (Q.A.)