ईरान के बारे में अमरीकी अधिकारियों की धमकियां पुरानी हो चुकी हैं
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि पिछले 40 वर्षों के दौरान ईरानी जनता इस्लामी क्रांति की सुरक्षा की परीक्षा में सफल रही है।
बुधवार की शाम वरिष्ठ नेता के साथ देश के वरिष्ठ अधिकारियों की मुलाक़ात में राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, आज जो कुछ अमरीकी अधिकारी कह रहे हैं वह कोई नई चीज़ नहीं है, इसलिए कि यह बातें पुरानी हो चुकी हैं और 40 वर्ष पूर्व से संबंधित हैं।
उन्होंने कहा, परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के फ़ैसले का एक अवैध शासन और कुछ छोटे देशों के अलावा, पूरे विश्व ने विरोध किया, जो राजनीतिक पटल पर ईरान की सफलता को दर्शाता है।
ईरानी राष्ट्रपति का कहना था कि आज हम परमामु समझौत में शामिल बाक़ी 5 देशों से वार्ता कर रहे हैं और उन्होंने समझौते का सम्मान करने की बात कही है, लेकिन अब वादों पर अमल करने का समय है। msm