अमरीका की पूरी कोशिश, ईरानी अर्थव्यवस्था को अशांत करना हैः उप राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i63998-अमरीका_की_पूरी_कोशिश_ईरानी_अर्थव्यवस्था_को_अशांत_करना_हैः_उप_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी का कहना है कि अमरीका वर्तमान स्थिति में ईरान पर हर संभव तरीक़े से आर्थिक दबाव डालने का प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May ३०, २०१८ १२:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका की पूरी कोशिश, ईरानी अर्थव्यवस्था को अशांत करना हैः उप राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी का कहना है कि अमरीका वर्तमान स्थिति में ईरान पर हर संभव तरीक़े से आर्थिक दबाव डालने का प्रयास कर रहा है।

ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने पूरे ईरान के प्रांतीय गवर्नरों की बैठक को संबोधित करते हुए बल दिया कि इस्लामी गणतंत्र के विरुद्ध धमकियों को अवसरों में बदला जा सकता है। 

उनका कहना था कि ईरान प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के लिए बहुत अधिक अनुभवों से संपन्न है और उसने अब तक लगाए गये प्रतिबंधों का भलिभांति मुक़ाबला किया है।

उन्होंने अमरीका की ईरान विरोधी नीतियों के समर्थन में सऊदी और ज़ायोनियों के मनहूस गठबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मनहूस गठबंधन, इस्लामी गणतंत्र ईरान के हितों को नुक़सान पहुंचाने के लिए गठित किया गया ताकि वह क्षेत्र में ईरान के प्रभाव को कम कर सके। 

ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने कहा कि अमरीका और उसके घटक, मध्यपूर्व जैसे संवेदनशील क्षेत्र में एक शक्तिशाली ईरान को सहन नहीं कर सकते और उनका पहला लक्ष्य, ईरान को नुक़सान पहुंचाना है।

उन्होंने परमाणु समझौते से अमरीका के अलग होने का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका क्षेत्र की कुछ सरकारों के साथ स्वयं ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग पड़ गया है और उसके मुक़ाबले में यूरोपीय संघ, रूस और चीन परमाणु समझौते की रक्षा में खड़े हुए हैं।  (AK)