अब इस्राईल के पास कोई ढाल नहीं! जनरल रमज़ान शरीफ
ईरान में इन्तेफाज़ा और बैतुलमुक़द्दस समिति के प्रमुख ने इलाक़े मे इस्लामी प्रतिरोध की विजय और दाइश की पराजय का उल्लेख करते हुए कहा है कि अब इस्राईल के लिए कोई ढाल मौजूद नहीं है।
जनरल रमज़ान शरीफ ने बुधवार को विश्व कुद्स दिवस के आयोजन की तैयारी के लिए की गयी एक बैठक में बताया कि आतंकवादी संगठन दाइश को इस लिए बनाया गया था ताकि विश्व वासियों का ध्यान फिलिस्तीनी मुद्दे से हट जाए।
उन्होंने कहा कि दुश्मनों की कोशिश थी कि पूरे इस्लामी जगत पर अशांति व तनाव छा जाए मगर इस्लामी प्रतिरोध मोर्चे को सफलता मिली।
जनरल शरीफ़ ने दूतावास, बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने के ट्रम्प के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि अमरीका को यह आशा थी कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के विपरीत होने के बावजूद अन्य देश उसका साथ देंगे किंतु न केवल यह कि दुनिया के देशों ने इस मामले में अमरीका का साथ नहीं दिया बल्कि दुनिया के स्वाधीन राष्ट्रों ने इस लज्जाजनक क़दम की आलोचना भी की।
उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी, घेराबंदी और विभिन्न समस्याओं के बावजूद ज़ायोनियों के सामने डटे हुए हैं और " वापसी के अधिकार" की रैली , फिलिस्तीनियों के मध्य प्रतिरोध को जीवित रखे है।
याद रहे रमज़ान के महीने के अंतिम शुक्रवार को पूरी दुनिया में विश्व कुद्स दिवस मनाया जाता है जिसके दौरान लोग, नस्लभेदी ज़ायोनी शासन के प्रति अपनी घृणा प्रकट करते हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी ने रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को , विश्व दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। (Q.A.)