ईश्वरीय धर्मों के मध्य वार्ता शांति व सुरक्षा की भूमिका हैः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i64154-ईश्वरीय_धर्मों_के_मध्य_वार्ता_शांति_व_सुरक्षा_की_भूमिका_हैः_लारीजानी
ईरान के संसद सभापति ने ईश्वरीय धर्मों के मध्य वार्ता को विश्व में शांति व सुरक्षा की भूमिका बताते हुए उसकी आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०२, २०१८ १३:२४ Asia/Kolkata
  • ईश्वरीय धर्मों के मध्य वार्ता शांति व सुरक्षा की भूमिका हैः लारीजानी

ईरान के संसद सभापति ने ईश्वरीय धर्मों के मध्य वार्ता को विश्व में शांति व सुरक्षा की भूमिका बताते हुए उसकी आवश्यकता पर बल दिया है।

संसद सभापति अली लारीजानी ने पार्सियों की 11वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस के नाम संदेश में वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि वार्ता तनाव से दूर रहकर विश्व में शांति व सुरक्षा की भूमिका हो सकती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्सियों की 11वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस इस एकेश्वरवादी धर्म की आकांक्षाओं को बयान करने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि ईरानी प्राचीन समय से एकेश्वरवादी रहे हैं और उन्होंने इसके प्रचार- प्रसार के लिए बहुत प्रयास किये हैं।

ज्ञात रहे कि पार्सियों की अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस ऑस्ट्रेलिया के पेर्थ नगर में आयोजित हो रही है और यह कांग्रेस ईरान से आरंभ हुई है और लगभग 5 साल में किसी एक देश में एक बार आयोजित होती है। MM