ईरान में संयुक्त परमाणु कमिशन की बैठक शुरु
ईरान और गुट चार धन एक के संयुक्त परमाणु कमिशन के विशेषज्ञों की बैठक तेहरान में शुरु हो गयी।
परमाणु समझौता होने के बाद तेहरान में संयुक्त आयोग के विशेषज्ञों की यह पहली बैठक है।
ईरान और गुट चार धन एक के विशेषज्ञों की बैठक दो सप्ताह पहले वियना में इन देशों के उप विदेशमंत्रियों के स्तर पर होने वाली बैठक से पहले हुई थी।
इस प्रकार की बैठकों का उद्देश्य, अमरीका के बिना परमाणु समझौते को इस प्रकार से जारी रखना है कि परमाणु समझौते के दूसरे पक्ष देशों की ओर से ईरान के आर्थिक हितों की गैरेंटी दी जा सके।
परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग के फ़ैसले और ईरान तथा गुट चार धन एक के विदेशमंत्रियों की बैठक के बारे में ईरान की मांग के दृष्टिगत तेहरान में ईरान और गुट चार धन एक के विदेशमंत्रियों की बैठक के आयोजित का समय निर्धारित किया जाएगा।
इसी मध्य अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में ईरान के स्थाई राजदूत मुहम्मद रज़ा नजफ़ी ने कहा कि परमाणु समझौते का बाक़ी रहना, ईरान के हितों की गैरेंटी दिए जाने से सशर्त है।
आईएईए के बोर्ड आफ़ गवर्नर की बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि यदि परमाणु समझौते को बाक़ी रखना है तो फिर इस समझौते में शामिल देशों को ईरान के हितों को पूरा करने की बिना शर्त ज़मानत देनी होगी।
मुहम्मद रज़ा नजफ़ी ने कहा है कि परमाणु समझौता बहुपक्षीय समझौता है जिसके अंतर्गत समस्त पक्ष एक दूसरे की तुलना अपने वचनों पर अमल करने पर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते में किसी भी प्रकार का विस्तार, परिवर्तन और या दोबारा वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है। (AK)