“फ़ितरुस” एक अत्याधुनिक ईरानी ड्रोन + फ़ोटो
Jun ०७, २०१८ १५:५२ Asia/Kolkata
फ़ितरुस इस्लामी गणतंत्र ईरान में बनने वाला अब तक का सबसे अत्याधुनिक और बड़ा ड्रोन है।
फ़ितरुस एक ऐसी ईरान निर्मित ड्रोन का नाम है जिसको ईरान के रक्षा उद्योग के युवा इंजीनियरों द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह ड्रोन आसानी से 25 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है और इसे 2000 किलोमीटर की रेंज में बिना किसी परेशानी के नियंत्रित किया जा सकता है।
इस ड्रोन की एक और विशेषता यह है कि यह लगातार 16 से 30 घंटों तक उड़ सकता है। इस ड्रोन में विभिन्न प्रकार के निर्देशित रॉकेट और मिसाइलों को फ़ायर करने की क्षमता है। (RZ)
टैग्स