ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान में संघर्ष विराम जारी रखने का स्वागत किया
ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान और सरकार के बीच संघर्ष विराम जारी रखने का स्वागत किया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने ईदुल फ़ित्र के उपलक्ष्य में अफ़ग़ान सरकार और तालेबान द्वारा संघर्ष विराम पर प्रतिबद्धता का स्वागत किया और अपील की कि दोनों पक्षों को संघर्ष विराम का सम्मान करना चााहिए।
श्री बहराम क़ासिमी ने आशा व्यक्त की है कि संघर्ष विराम की प्रक्रिया के जारी रहने से देश में शांति और स्थिरता की स्थापना और सुलह की पहल के लिए वार्ता की भूमिका प्रशस्त होगी।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ान सरकार ने ईदुल फ़ित्र के उपलक्ष्य में 12 जून से तालेबान के साथ एक सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा की है।
अफ़ग़ान सरकार ने एकपक्षीय रूप से संघर्ष विराम की अवधि अज्ञात अवधि तक बढ़ा दी है जबकि तालेबान ने कहा है कि वह तीन दिन से अधिक संघर्ष विराम को नहीं बढ़ाएंगे।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने शनिवार को अपने संदेश में सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिया था कि वह संघर्ष विराम की अवधि ईद के चौथे दिन तक बढ़ा दें। (AK)