यूरोपीय नेताओं की बातें ईरान की समस्याओं का समाधान नहीं हैं" बुरुजेर्दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65094-यूरोपीय_नेताओं_की_बातें_ईरान_की_समस्याओं_का_समाधान_नहीं_हैं_बुरुजेर्दी
प्रक्षेपास्त्रिक क्षमता से पीछे हट जाना ईरान की रेड लाइन और अमेरिका की एक हार्दिक आकांक्षा है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • यूरोपीय नेताओं की बातें ईरान की समस्याओं का समाधान नहीं हैं

प्रक्षेपास्त्रिक क्षमता से पीछे हट जाना ईरान की रेड लाइन और अमेरिका की एक हार्दिक आकांक्षा है

ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि परमाणु समझौते के बारे में यूरोपीय नेताओं की सकारात्मक बातें ईरान की समस्याओं का समाधान नहीं हैं और उन्हें चाहिये कि अपने अमल से दर्शायें कि वे अमेरिका के मुकाबले में डट जायेंगे और अपने वचनों का पालन करेंगे।

अलाउद्दीन बुरुजेर्दी ने अलआलम टीवी चैनल से वार्ता करते हुए कहा कि ईरान परमाणु समझौते के संबंध में अमेरिकी दबावों के मुकाबले में यूरोप की कार्यवाही की प्रतीक्षा में है कि वे दिखा दें कि वे अपने वचनों के प्रति कटिबद्ध हैं।

उन्होंने परमाणु समझौते से पहली वाली हालत पर लौटने हेतु ईरान की तत्परता की घोषणा की और कहा कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने आवश्यक कदम उठा लिया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने क्षेत्र में ईरान की शक्ति को समझ लिया है और क्षेत्र की शक्ति वह चीज़ नहीं है जिसकी अमेरिकी अनदेखी कर सकें।

इस आधार पर क्षेत्र में ईरान के प्रभाव को कम करना और प्रक्षेपास्त्रिक क्षमता से पीछे हट जाना ईरान की रेड लाइन और अमेरिका की एक हार्दिक आकांक्षा है।

इसी प्रकार उन्होंने आतंकवादी गुट दाइश को सैनिक, राजनीतिक, मानसिक एवं अंतरराष्ट्रीय सहित समस्त मंचों पर हारा हुआ बताया और बल देकर कहा कि इस समय अमेरिका की नीति दाइश का समर्थन है और इसीलिए अमेरिकियों ने दाइश के बहुत से सरगनाओं को मुक्ति दिला दी और उन्हें अफगानिस्तान तथा यमन स्थानांतरित कर दिया।

ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने सीरिया की शांति वार्ता प्रक्रिया, राजनीतिक मार्ग और आतंकवादियों द्वारा हथियारों के रख दिये जाने को सीरियाई राष्ट्र और सीरियाई सरकार के हित में बताया और जायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने हेतु कुछ अरब देशों के प्रयासों पर खेद जताया। MM