जेसीपीओए में यूरोप अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करेः डाक्टर विलायती
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती का कहना है कि परमाणु समझौते जेसीपीओए के विषय में यूरोप अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करे और अमरीका को भी विध्वंसकारी कार्यवाही से बचने पर विवश करे।
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वरिष्ठ नेता के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए 8 मई 2018 को परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान ने परमाणु समझौते में बाक़ी रहने के लिए अपनी शर्तों की घोषणा कर दी है और कभी भी अपनी शर्तों के विपरीत परमाणु समझौते को जारी रहने को स्वीकार नहीं करेंगे।
डाक्टर विलायती ने इसी प्रकार संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद से अमरीका के निकलने की ओर संकेत करते हुएक हा कि अमरीका, मानवाधिकार जैसे विषयों को राजनैतिक हथकंडे के रूप में देखता है कि यदि उसकी सरकार के हित में होता है तो उसमें बाक़ी रहता और यदि नहीं होता तो उससे निकल जाता है।
वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने यमन पर सऊदी गठबंधन के हमलों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन हमलों के बावजूद यमनी सेना पहले से अधिक मज़बूत है और सऊदी तथा संयुक्त अरब इमारात को भारी नुक़सान उठाकर पीछे हटना ही पड़ेगा। (AK)