परमाणु समझौते की रक्षा होनी चाहिएः संयुक्त राष्ट्र संघ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65604-परमाणु_समझौते_की_रक्षा_होनी_चाहिएः_संयुक्त_राष्ट्र_संघ
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने सोमवार को एक बार फिर परमाणु समझौते जेसीपीओए का समर्थन किया है।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Jun २६, २०१८ ०९:०५ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते की रक्षा होनी चाहिएः संयुक्त राष्ट्र संघ

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने सोमवार को एक बार फिर परमाणु समझौते जेसीपीओए का समर्थन किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तरी अफ़्रीक़ा और मध्यपूर्व में सुरक्षा के विषय पर आयोजित सुरक्षा परिषद की बैठक में परमाणु समझौते या जेसीपीओए को विश्व समुदाय की एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि परमाणु समझौते की रक्षा होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा कि परमाणु समझौते को शांति और सुरक्षा को बाक़ी रखने के मूल्य भाग के रूप में बाक़ी रहना चाहिए।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई को निराधार आरोप लगाते हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए से निकलने का फ़ैसला किया था। अमरीका परमाणु समझौते से निकलकर ईरान से वार्ता के प्रयास में है किन्तु इस्लामी गणतंत्र ईरान का कहना है कि वह परमाणु मामले में अमरीका से कोई वार्ता नहीं करेगा।

ईरान के अधिकारी अपने बयानों में स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि परमाणु समझौता लंबी वार्ता के बाद कई पक्षों के बीच हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जिससे अमरीका ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों की अवहेलना करते हुए ख़ुद को अलग कर लिया और यह कई पक्षों के बीच हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है और अब तेहरान सरकार परमाणु समझौते के बारे में कोई वार्ता नहीं करेगी।

परमाणु समझौते से बाहर निकल जाने के कारण अमरीकी सरकार को देश के भीतर और बाहर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।(AK)