ईरान ने हमेशा, दुश्मनों की साज़िशों को विफल बनाया है, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65626-ईरान_ने_हमेशा_दुश्मनों_की_साज़िशों_को_विफल_बनाया_है_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने इस्लामी क्रांति की सफलता के आरंभ से अब तक ईरान के खिलाफ अमरीकी साज़िशों का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने और व्यवस्था, चेतना व बुद्धिमत्ता के साथ विभिन्न कालों में दुश्मनों के षडयंत्रों को पार किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१८ १२:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान   ने हमेशा, दुश्मनों की साज़िशों को विफल बनाया है, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने इस्लामी क्रांति की सफलता के आरंभ से अब तक ईरान के खिलाफ अमरीकी साज़िशों का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरानी राष्ट्र ने और व्यवस्था, चेतना व बुद्धिमत्ता के साथ विभिन्न कालों में दुश्मनों के षडयंत्रों को पार किया है।

राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान में एक एक सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान कहा कि विश्व साम्राज्य और ज़ायोनिज़्म, शक्तिशाली इस्लामी गणतंत्र ईरान को अपने हितों के लिए खतरा समझता है और यही वजह है कि जब भी ईरानी राष्ट्र ने क्षेत्र और विश्व स्तर पर कोई बड़ी उपलब्धि अर्जित की, दुश्मनों ने ईरान के मार्ग में रोड़ा अटकाया। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने निरंतर कई दशकों से, बहुत से उतार - चढ़ाव देखे और पार किये तथा दुश्मन के सामने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि अमरीकियों ने परमाणु समझौते के आरंभ से ही ईरान को समझौते से निकलने पर मजबूर करने के  समझौते के उल्लंघन सहित हर काम किया लेकिन उन्हें इस में भी नाकामी ही मिली। 

राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि विश्व की अधिकांश देश, जेसीपीओए से अमरीका के निकलने को गेर क़ानूनी और सुरक्षा परिषद  के प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन समझते हैं क्योंकि ईरान की सूझबूझ की वजह से अमरीका को भारी मूल्य अदा करके जेसीपीओए से निकलना पड़ा और आज ईरान राजनीतिक व कानूनी मैदान में विजयी है और अमरीका को जान लेना चाहिए कि ईरान उसके दबाव में आने वाला नहीं है और आखिरी दम तक अपनी स्वाधीनता और अपने मूल्यों की रक्षा करेगा। (Q.A.)