रासायनिक हथियारों के मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका और इस्राईल हैंः ज़रीफ़
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि क्षेत्र में रासायनिक हथियारों का मुख्य ज़िम्मेदार अमरीका और इस्राईल हैं।
उन्होंने ईरान के पश्चिमोत्तरी शहर सरदश्त पर रासायनिक हमले की बरसी के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि अमरीका और इस्राईल, क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के मुख्य ज़िम्मेदार हैं।
28 जून वर्ष 1987 को इराक़ की बासी सरकार ने ईरान के सरदश्त सीमावर्ती शहर पर रासायनिक बमबारी की थी जिसमें 119 आम शहरी हताहत और 8 हज़ार से अधिक घायल हो गये थे।
विदेशमंत्री ने गुरुवार को अपने संदेश में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि विश्व समुदाय को चाहिए कि वह रासायनिक हथियारों के विस्तार और उसके प्रयोग की पाश्विक कार्यवाहियों से निपटने के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करे, कहा कि रासायनिक व ज़हरीले पदार्थों से आतंकवादी गुट दाइश को लैस करने और उनके प्रयोग की शैली बताने और उनको इराक़ और सीरिया के आंतरिक परिवर्तनों में प्रयोग करने जैसी बहुत सी कार्यवाहियों का क्षेत्र, वर्चस्ववादी शक्तियों की वही पुरानी ग़लतियों के दोहराए जाने का साक्षी है।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने अपने संदेश में कहा कि ईरान, रासायनिक हथियारों की सबसे अधिक भेंट चढ़ा है। उन्होंने सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रयोग की निंदा करते हुए रासायनिक और सामूहिक हथियारों के बारे में कुछ पश्चिमी देशों के दोहरे मापदंडों और ओपीसीडब्लयू के राजनैतिक रंग में डालने की निंदा की। (AK)