ईरानी अमेरिकी षडयंत्रों के सामने नहीं झुकेंगेः विलायती
अली अकबर विलायती ने पवित्र नगर मशहद में कहा कि ईरान और प्रतिरोध ने क्षेत्र में अमेरिका और उसके घटकों के षडयंत्रों पर पानी फेर दिया।
अंतरराष्ट्रीय मामलों में ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के संभावित प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी अमेरिकी षडयंत्रों के सामने नहीं झुकेंगे।
अली अकबर विलायती ने कल शाम को ईरान के पवित्र नगर मशहद में कहा कि अमेरिकी यह सोचते हैं कि ईरानी राष्ट्र उनके षडयंत्रों के सामने झुक जायेगा परंतु ईरानी राष्ट्र अतीत की भांति उनके षडयंत्रों को विफल बना देगा।
उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र की पहली शक्ति है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि ईरान और प्रतिरोध ने क्षेत्र में अमेरिका और उसके घटकों के षडयंत्रों पर पानी फेर दिया।
पिछले महीने 8 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के विरुद्ध निराधार आरोपों की पुनरावृत्ति के साथ परमाणु समझौते से निकलने और 3 से 6 महीनों के भीतर प्रतिबंधों के दोबारा बहाल होने की घोषणा की थी। MM