ओपेक ट्रम्प से आदेश नहीं लेता हैः ईरानी तेल मंत्री
ट्रम्प ने शनिवार को अपने ट्वीट पर लिखा था कि 20 लाख बैरेल के तेल के उत्पादन के प्रति सऊदी नरेश ने उनकी मांग के प्रति सहमति जताई है।
तेल का निर्यात करने वाले देशों के संगठन ओपेक में ईरान के प्रतिनिधि ने डोनाल्ड ट्रम्प की मांग की प्रतिक्रिया में कहा है कि सऊदी अरब को प्रतिदिन 20 लाख बैरेल तेल उत्पादन का अधिकार नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ से मांग की थी कि वह तेलों के उत्पादन में वृद्धि करके प्रतिदिन 20 लाख बैरेल कर दें।
ओपके में ईरान के प्रतिनिधि हसन काज़िमपुर अर्दबेली ने कहा है कि अलबत्ता अगर सऊदी अरब यह कार्य करता भी है तो उसके इस कार्य का अर्थ ओपेक के घोषणापत्र से निकलना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संगठन के 15 सदस्य देशों ने 22 जून को वियना में इस बात का निर्णय लिया था कि तेल के उत्पादन में वे प्रतिदिन 12 लाख बैरेल की कमी करेंगे और प्रतिदिन तीन करोड़ 25 लाख बैरेल तेल के उत्पादन पर बने रहेंगे।
ट्रम्प ने शनिवार को अपने ट्वीट पर लिखा था कि 20 लाख बैरेल के तेल के उत्पादन के प्रति सऊदी नरेश ने उनकी मांग के प्रति सहमति जताई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि ईरान और वेनेज़ोएला के तेल के उत्पादन में जो कमी होने वाली है यह उसकी भरपाई के लिए है। परमाणु समझौते से निकल जाने के बाद अमेरिका ने अपने घटकों का आह्वान किया है कि वे ईरान से तेल का आयात न करें।
ईरान के तेल मंत्री ने 19 जून को वियना में बल देकर कहा था कि ओपेक ट्रम्प से आदेश नहीं लेता है और तेल का प्रयोग दूसरे देशों के विरुद्ध हथकंडे के रूप में नहीं किया जाना चाहिये।
बीजन ज़ंगने ने बल देकर कहा था कि ओपेक में जो निर्णय लिया जाता है उसके लिए समस्त सदस्य देशों के मध्य सहमति ज़रूरी है। MM