सीरिया में ईरान की सार्थक भूमिका और रूस का समर्थन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65820-सीरिया_में_ईरान_की_सार्थक_भूमिका_और_रूस_का_समर्थन
मध्यपूर्व के मामले में रूस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि और उप विदेशमंत्री मीख़ाइल बोग़दानोफ़ ने सीरिया में ईरान की भूमिका को सार्थक बताया और कहा कि ईरानियों ने आतंकवाद से संघर्ष में सीरिया की सहायता की।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ०१, २०१८ १२:१५ Asia/Kolkata

मध्यपूर्व के मामले में रूस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि और उप विदेशमंत्री मीख़ाइल बोग़दानोफ़ ने सीरिया में ईरान की भूमिका को सार्थक बताया और कहा कि ईरानियों ने आतंकवाद से संघर्ष में सीरिया की सहायता की।

सीरिया संकट 2011 से अरबों और पश्चिमी देशों के समर्थन से अशांति के साथ शुरु हुआ और धीरे धीरे आतंकवादी गुटों ने इस्राईल के हित में क्षेत्रीय हालात बदलने के लिए सीरिया की सेना के साथ झड़पें शुरु कर दी। यह झड़पें देश के किसी विशेष स्थान तक सीमित नहीं रहीं बल्कि इनका दायरा बढ़ता चला गया।

देश में बढ़ती हिंसा और आतंकवाद के बढ़ते क़दम तथा आतंकवाद के विस्तृत समर्थन को देखते हुए सीरिया की सरकार ने ईरान से आतंकवाद के विरुद्ध कार्यवाही के लिए मदद मांग। इस प्रकार से वर्ष 2011 से ईरान सीरिया की क़ानूनी सरकार की अपील पर आतंकवाद से संघर्ष के लिए सीरिया में परामर्श की भूमिका अदा कर रहा है और ईरान की इस भूमिका ने सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों और उनके समर्थक को भारी नुक़सान पहुंचाया।

अमरीका के सैन्य मामलों के विशेषज्ञ जिम डब्ल्यू डीन आतंकवादी गुटों की पराजय में ईरान और लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बु्ललाह की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहते हैं कि इस समन्वय ने दर्शा दिया कि पश्चिम की ओर से ट्रेनिंग प्राप्त आतंकवादियों को किस प्रकार धूल चटाया जा सकता है। (AK)