जर्मनी में ईरानी कूटिनयिक गिरफ़्तार, ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने पेरिस में आतंकवादी संगठन एमकेओ की बैठक में बम लगाने के निराधार मामले में जर्मनी में ईरान के एक कूटनयिक की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि ईरान दुनिया के हर स्थान पर किसी भी प्रकार की हिंसा और हत्या की निंदा करता है।
फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को एक बार फिर आतंकवादी गुट एमकेओ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई जिससे पश्चिम के आतंकवाद के समर्थन का पता चलता है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के बयान में आया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस बारे में समस्त चिंताओं का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आश्चर्य इस बात पर है कि यूरोप में ईरानी राष्ट्रपति की प्रतिनिधि मंडल के साथ यात्रा के समय इस प्रकार के निराधार आरोप में एक ईरानी व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि राष्ट्रपति रूहानी के स्वीट्ज़रलैंड और आस्ट्रिया के दौरे ने ईरान के दुश्मनों और विरोधियों को इस बात पर विवश कर दिया कि वह अपनी समझ में ईरानी राष्ट्रपति के दौरे को प्रभावहीन बनाने और जेसीपीओए के लिए उनके प्रयास को परिणामहीन बनाने के प्रयास करने लगे। (AK)