सीरिया के बारे में ज़रीफ़ और लावरोफ़ की वार्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65878-सीरिया_के_बारे_में_ज़रीफ़_और_लावरोफ़_की_वार्ता
ईरान और सीरिया के विदेशमंत्रियों ने टेलीफ़ोनी वार्ता में सीरिया संकट के समाधान और द्वविपक्षीय संबंधों में विस्तार पर विचार विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१८ ०७:१६ Asia/Kolkata
  • सीरिया के बारे में ज़रीफ़ और लावरोफ़ की वार्ता

ईरान और सीरिया के विदेशमंत्रियों ने टेलीफ़ोनी वार्ता में सीरिया संकट के समाधान और द्वविपक्षीय संबंधों में विस्तार पर विचार विमर्श किया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने सोमवार की शाम द्विपक्षीय मामलों, कैस्पियन सागर के राष्ट्राध्यक्षों की पांचवीं बैठक और सीरिया संकट के समाधान के आयामों पर विचार विमर्श किया।

यह वार्ता, जार्डन और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा पर मौजूद आतंकवादियों के साथ सीरियाई सेना की झड़पों के बाद हुई है।

सीरिया में ईरान, रूस और तुर्की के समन्वय केन्द्र ने भी बुधवार को हलब और लाज़ेक़िया में आतंकवादियों की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की सूचना दी थी।

ज्ञात रहे कि सीरिया में रूस और अमरीका के सहयोग से 27 फ़रवरी से संघर्ष विराम लागू हुआ है किन्तु आतंकवादी यथावत संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

सीरिया में वर्ष 2011 से सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के व्यापाक हमलों संकट शुरु हुआ जिसका मुख्य लक्ष्य ज़ायोनी शासन के हित में क्षेत्रीय हालात करना था किन्तु सीरिया की जनता और सरकार के प्रतिरोध के कारण आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचा है। (AK)