ईरान में फिर नाकाम हुए आतंकी, दाइश के कई आतंकवादी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66053-ईरान_में_फिर_नाकाम_हुए_आतंकी_दाइश_के_कई_आतंकवादी_गिरफ़्तार
इस्लामी गणतंत्र ईरान में आतंक फ़ैलाने की साज़िश रचने की कोशिश कर रहे लगभग 32 दाइश के आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार किए गए तकफ़ीरी आतंकवादियों में 16 महिलाएं और 16 पुरुष आतंकवादी शामिल हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१८ १६:१८ Asia/Kolkata
  • ईरान में फिर नाकाम हुए आतंकी, दाइश के कई आतंकवादी गिरफ़्तार

इस्लामी गणतंत्र ईरान में आतंक फ़ैलाने की साज़िश रचने की कोशिश कर रहे लगभग 32 दाइश के आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार किए गए तकफ़ीरी आतंकवादियों में 16 महिलाएं और 16 पुरुष आतंकवादी शामिल हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान की राजधानी तेहारन के प्रासिक्यूटर जनरल अब्बास जाफ़री दौलताबादी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि आतंकवादी गुट दाइश के जिन 32 आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया है उनमें 16 महिला और 16 पुरुष हैं, जिन्होंने दाइश के कैम्प में रहकर पूरी तरह ट्रेनिंग प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि सीरिया में दाइश की ओर से लड़ने वाले यह आतंकवादी, ईरान में अपने सुरक्षित ख़ुफ़िया ठिकाने स्थापित करके आतंकी कार्यवाहियां अंजाम देने की साज़िश रच रहे थे, लेकिन देश की चौकन्नी ख़ुफ़िया संस्थाओं ने समय रहते उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

तेहरान के प्रासिक्यूटर जनरल ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए सभी आतंकवादियों को आतंकवाद मामलों से संबंधित अदालतों को भेज दिया गया है। अब्बास जाफ़री दौलताबादी ने हाल ही में ईरान में 8 दाइश के आतंकवादियों को दी गई फांसी पर दाइश की प्रतिक्रिया की ओर संकेत करते हुए कहा कि उसकी धमकियों से पता चलता है कि ईरान ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के हर मंसूबे पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि हम दाइश और उसके समर्थकों के नापाक इरादों को आगे बढ़ने की कदापि अनुमति नहीं देंगे। दौलताबादी ने स्पष्ट किया कि दाइश के आतंकवादियों के मामले में वास्तविक अपराधी, अमेरिकी सरकार है जिसने क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए इस ख़ूंख़ार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट को जन्म दिया है और लगातार इसका वित्तीय और हथियारों से समर्थन कर रहा है। (RZ)