ईरान ने पाकिस्तान में आतंकी हमले की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66196-ईरान_ने_पाकिस्तान_में_आतंकी_हमले_की_निंदा_की
ईरान ने पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले की निंदा की है जिसमें 280 से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।फ
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१८ ०४:०५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने पाकिस्तान में आतंकी हमले की निंदा की

ईरान ने पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले की निंदा की है जिसमें 280 से अधिक लोग हताहत और घायल हुए हैं।फ

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के मस्तुंग क्षेत्र में एक चुनावी रैली में हुए आत्मघाती आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार, जनता और हताहत होने वालों के परिजनों से संवेदना जताई है।

 

इस बीच आतंकी गुट दाइश ने मस्तुंग में हुए आतंकी विस्फोट की ज़िम्मेदारी ले ली है। शुक्रवार की शाम मस्तुंग में अवामी नेश्नल पार्टी की एक चुनावी रैली में हुए आत्मघाती धमाके में इस पार्टी के उम्मीदवार नवाब ज़ादा सिराज रईसानी समेत 130 लोग हताहत और डेढ़ सौ से अधिक घायल हो गए थे। बलोचिस्तान के अंतरिम गृहमंत्री आग़ा उमर बंगलज़ई ने बताया कि यह आत्मघाती हमला था और धमाके के लिए आठ से दस किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पाकिस्तान में 25 जुलाई को संसदीय चुनाव आयोजित होने वाले हैं। (HN)