अमरीकी प्रतिबंधों को विफल बनाया जा सकता हैः ईरान की सरकार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66199-अमरीकी_प्रतिबंधों_को_विफल_बनाया_जा_सकता_हैः_ईरान_की_सरकार
ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि देश की आंतरिक संभावनाओं के दृष्टिगत अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को विफल बनाया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१८ ०६:१२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों को विफल बनाया जा सकता हैः ईरान की सरकार

ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि देश की आंतरिक संभावनाओं के दृष्टिगत अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को विफल बनाया जा सकता है।

मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त ने ईरान के टीवी चैनल-1 से बात करते हुए कहा कि प्रतिबंधों को विफल बनाने के लिए सभी सरकारी और निजी क्षेत्र की संभावनाओं को दृष्टिगत रखा गया है। उन्होंने कहा कि एेसी स्थिति में जब अमरीकी राष्ट्रपति और वाइट हाउस के अन्य अधिकारी अन्य देशों की यात्राएं कर रहे हैं और ईरान को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं तो सरकार का दायित्व, प्रतिबंध के दिनों के लिए सभी संभावनाओं को एकत्रित करना है।

 

मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त ने, जो योजना आयोग के प्रमुख भी हैं, राष्ट्रपति डाॅॅक्टर हसन रूहानी को एक पत्र लिख कर प्रतिबंधों से मुक़ाबले के लिए एक समग्र कार्यक्रम भी पेश किया है। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति ने 12 मई को परमाणु समझौते से निकलते हुए घोषणा की थी कि नवम्बर से ईरान पर अत्यंत कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। (HN)