ईरान के उपविदेश मंत्री आज भारत के अहम दौरे पर
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बास इराक़ची भारत के दौरे पर जा रहे हैं।
इरना के अनुसार, अब्बास इराक़ची सोमवार को अपने भारत दौरे पर भारतीय अधिकारियों से बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब तेहरान के साथ नई दिल्ली के तेल के व्यापक स्तर पर लेन देन को ख़त्म करने के लिए अमरीका भारत पर दबाव डाल रहा है।
इसी तरह ईरानी उपविदेश मंत्री भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाक़ात करने वाले हैं। इसके अलावा वह विदेश नीति के क्षेत्र में मशहूर संस्था ओआरएफ़ में वह भाषण भी देंगे।
ईरान-भारत के बीच ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष रूप से तेल के क्षेत्र और दक्षिण-पूर्वी ईरान की चाबहार बंदरगाह की विकास परियोजना में सहयोग, परमाणु समझौते जेसीपीओए से अमरीका के निकलने के बाद के परिदृष्य में, तेहरान-नई दिल्ली की मुख्य प्राथमिकता समझा जाता है।
8 मई 2018 को जेसीपीओए से अमरीका के निकलने के तुरंत बाद भारत ने ईरान के परमाणु अधिकार का खुल कर समर्थन किया था।(MAQ/N)