ईरान, आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद
ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सीस्तान व ब्लोचिस्तान के क्षेत्र कोरीन में सशस्त्र आतंकियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये।
ज़ाहिदान से हमारे संवाददाता ने रिपोर्ट दी है कि ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सीस्तान व ब्लोचिस्तान के ज़ाहिदान क्षेत्र के निकट स्थित कोरीन नामक क्षेत्र में सशस्त्र आतंकियों ने रज़ा शहबख़्श और परवेज़ शहबख़्श नामक दो सुरक्षाकर्मियों को शहीद कर दिया।
कोरीन का क्षेत्र ज़ाहिदान से 80 किलोमीटर दूर पश्चिम में स्थित है। सशस्त्र आतंकियों ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान आतंकवादी कार्यवाही करके बहुत से आम नागरिकों, सीमा सुरक्षा बलों के जवानों और स्वयं सेवी बलों को शहीद किया है।
सीस्तान व ब्लोचिस्तान क्षेत्रफल की दृष्टि से ईरान का सबसे बड़ा प्रांत है जिसकी 13 सौ किलोमीटर लंबी सीमाएं अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से मिलती हैं। (AK)