आतंकी गुटों के साथ झड़प में शहीद हुए ईरान के दस सुरक्षाकर्मी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66427-आतंकी_गुटों_के_साथ_झड़प_में_शहीद_हुए_ईरान_के_दस_सुरक्षाकर्मी
आतंकी गुटों के साथ झड़प में ईरान के दस सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१८ १०:३४ Asia/Kolkata
  • आतंकी गुटों के साथ झड़प में शहीद हुए ईरान के दस सुरक्षाकर्मी

आतंकी गुटों के साथ झड़प में ईरान के दस सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल की थलसेना की "हम्ज़तो सैयदुश्शोहदा" छावनी की ओर से एलान किया गया है कि देश के पश्चिमी भाग में आतंकवादी गुटों के साथ झड़प में कम से कम दस ईरानी सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।

सिपाह न्यूज़ के अनुसार "हम्ज़तो सैयदुश्शोहदा" छावनी के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि शुक्रवार की शाम विश्व वर्चस्ववाद से संबन्ध रखने वाले आतंकवादी गुट ने पश्चिमी ईरान के मरीवान के दरी गांव में ईरान के सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया।  इसके बाद होने वाले विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मी मारे गए।

इस रिपोर्ट के अनुसार झड़प में कई आतंकवादी मारे गए जबकि कुछ घायल हो गए और कुछ अन्य भाग गए।  बयान में कहा गया है कि क्रांति विरोधी आतंकवादी गुट और उनके समर्थक जो ईरानी जनता के हर प्रकार के जनसमर्थन से वंचित हैं उनको इस्लामी जियालों की ओर से कड़ी जवाबी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि ईरान के गुप्तचर मंत्री सैयद महमूद अलवी ने कुछ पहले एलान किया था कि 20 मार्च सन 2017 से 20 मार्च 2018 तक देश के सुरक्षाबलों ने ईरान के भीतर आतंकवादियों की 300 टीमों का विनाश कर दिया।