आतंकी गुट पेज़ाक ने ली ईरानी सुरक्षाकर्मियों पर हमले की ज़िम्मेदारी
पेज़ाक नामक आतंकवादी गुट ने पश्चिमी ईरान में ईरानी सुरक्षाकर्मियों पर हमले की बात स्वीकार की है।
पश्चिमी ईरान के मरीवान क्षेत्र के गवर्नर ने बताया है कि इस्लामी क्रांति विरोधी आतंकी गुट पेज़ाक ने देरी नामक क्षेत्र में ईरानी सुरक्षाबलों पर हमले की बात स्वीकार की है।
मुहम्मद शफ़ीई ने शनिवार को इर्ना को बतााय कि देश के सुरक्षाबल इस आतंकवादी घटना का बदला लेकर रहेंगे।
ज्ञात रहे कि ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बल की थलसेना की "हम्ज़तो सैयदुश्शोहदा" छावनी की ओर से एलान किया गया है कि देश के पश्चिमी भाग में आतंकवादी गुटों के साथ झड़प में कम से कम दस ईरानी सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं।
सिपाह न्यूज़ के अनुसार "हम्ज़तो सैयदुश्शोहदा" छावनी के जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी करके बताया है कि शुक्रवार की शाम विश्व वर्चस्ववाद से संबन्ध रखने वाले आतंकवादी गुट ने पश्चिमी ईरान के मरीवान के देरी गांव में ईरान के सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद होने वाले विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि पेज़ाक एक सशस्त्र आतंकवादी गुट है। इस आतंकवादी गुट को पीकेके ने क्षेत्र तथा ईरान में आतंकवादी गतिविधियों के उद्देश्य से जन्म दिया है।