अमरीका को एेसा सबक़ सिखाएंगे जो इतिहास में बाक़ी रहेगाः आयतुल्लाह लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66504-अमरीका_को_एेसा_सबक़_सिखाएंगे_जो_इतिहास_में_बाक़ी_रहेगाः_आयतुल्लाह_लारीजानी
आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने कहा है कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि ईरान के संबन्ध में उसकी किसी भी प्रकार की मूर्खतापूर्ण कार्यवाही का जवाब एेसा होगा जो इतिहास में हमेशा के लिए बाक़ी रह जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१८ १४:०७ Asia/Kolkata
  • अमरीका को एेसा सबक़ सिखाएंगे जो इतिहास में बाक़ी रहेगाः आयतुल्लाह लारीजानी

आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने कहा है कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि ईरान के संबन्ध में उसकी किसी भी प्रकार की मूर्खतापूर्ण कार्यवाही का जवाब एेसा होगा जो इतिहास में हमेशा के लिए बाक़ी रह जाएगा।

ईरान की न्यायपालिका प्रमुख आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने सोमवार को न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ भेंट में ट्रम्प के ट्विट की प्रतिक्रिया में कहा कि ट्रम्प जैसे मूर्ख  व्यक्ति से इस प्रकार की बात की अपेक्षा की जा सकती है किंतु इसका परिणाम, विश्वस्तर पर अमरीका के अलग-थलग होने का कारण बनेगा।

आयतुल्लाह सादिक़ लारीजानी ने कहा कि ईरान की जनता और यहां के अधिकार हर प्रकार की धमकी के मुक़ाबले में एकजुट होकर अपने सम्मान की रक्षा करेंगे।

याद रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी की चेतावनी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विट किया है कि वे अमरीका को कभी धमकी न दें।

उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने रविवार को तेहरान में दुनिया भर में मौजूद ईरान के कूटनैतिक मिशन के प्रमुखों से मुलाक़ात में कहा था कि अमरीकियों को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ईरान के साथ शांति, सभी शांतियों का स्रोत और ईरान के साथ युद्ध सभी युद्धों का जनक होगा।