ईरान दुश्मनों के आगे नहीं झुकेगाः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66689-ईरान_दुश्मनों_के_आगे_नहीं_झुकेगाः_रक्षामंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा है कि देश, वर्तमान स्थिति से बाहर निकलने में सफल हो जाएगा और दुश्मन के सामने कदापि घुटने नहीं टेकेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१८ ०६:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान दुश्मनों के आगे नहीं झुकेगाः रक्षामंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा है कि देश, वर्तमान स्थिति से बाहर निकलने में सफल हो जाएगा और दुश्मन के सामने कदापि घुटने नहीं टेकेगा।

उन्होंने ईरान के ज़ंजान प्रांत में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन ने पूरी बेशर्मी के साथ न केवल समस्त समझौतों को रौंद दिया है ब्लकि वह ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने की धमकियां भी दे रहा है।

ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान की जनता अपने शानदार अतीत और प्रतिरोध तथा शहादत की अद्वितीय मिसाल के साथ वर्तमान परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल हो जाएगी।

ईरान के रक्षामंत्री ने यह बात बल देकर कही कि दुश्मन की ओर से लगाए गये प्रतिबंधों को एक अवसर के रूप में प्रयोग करने और देश की क्षमताओं और शक्ति में वृद्धि की आवश्यकता है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने घोषणा की है कि ईरान के आटो मोबाइल और गोलड सेक्टर पर प्रतिबंधों का नया चरण चार अगस्त से शुरु हो जाएगा जबकि ऊर्जा और बैकिंक के क्षेत्र पर नये प्रतिबंध चार नवम्बर से लागू किए जाएंगे। (AK)