ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस की कार्यवाहियां परिणामहीन रही हैंः रिचर्ड मर्फी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66697-ईरान_के_विरुद्ध_वाइट_हाउस_की_कार्यवाहियां_परिणामहीन_रही_हैंः_रिचर्ड_मर्फी
अमरीका के एक पूर्व अधिकारी रिचर्ड मर्फ़ी ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस की कार्यवाहियां परिणामहीन रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१८ १०:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस की कार्यवाहियां परिणामहीन रही हैंः रिचर्ड मर्फी

अमरीका के एक पूर्व अधिकारी रिचर्ड मर्फ़ी ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध वाइट हाउस की कार्यवाहियां परिणामहीन रही हैं।

अमरीका के भूतपूर्व विदेश उपमंत्री रिचर्ड मर्फ़ी ने इर्ना से बात करते हुए कहा है कि ईरान के अशान्ति उत्पन्न करने के वाइट हाउस के प्रयास विफल रहे हैं।  उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से ईरान के भीतर अशांति उत्पन्न करने के प्रयास मूर्खतापूर्ण काम है।

रिचर्डमर्फी ने ईरान के विरुद्ध ट्रम्प की सरकार के विफल प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाइट हाउस में संवेदनशील पोस्टों में अतिवादी बैठे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि इसके बावजूद यदि वे यह चाहते हैं कि ईरान की जनता को वहां  की सरकार के विरुद्ध उकसाएं तो यह एक विफल प्रयास होगा।  रिचर्डमर्फ़ी ने कहा कि ट्रम्प की सरकार की ओर से एमकेओ या मुनाफ़ेक़ीन का समर्थन किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेशमंत्री ईरान को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकवादी गुट एमकेओ का समर्थन कर रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि अमरीका और ज़ायोनी शासन के समर्थन से आतंकवादी गुट एम के ओ ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपनी कार्यवाहियों में सत्रह हज़ार से अधिक ईरानियों की हत्याएं की हैं।