अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का अमरीका को चेतावनीपूर्ण ख़त, ईरान की कूटनैतिक जीत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66719-अंतर्राष्ट्रीय_न्यायालय_का_अमरीका_को_चेतावनीपूर्ण_ख़त_ईरान_की_कूटनैतिक_जीत
ईरान की संसद के में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के एक सदस्य ने अमरीका को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के चेतावनीपूर्ण पत्र को ईरान की कूटनैतिक जीत बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१८ ०७:०१ Asia/Kolkata
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का अमरीका को चेतावनीपूर्ण ख़त, ईरान की कूटनैतिक जीत

ईरान की संसद के में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के एक सदस्य ने अमरीका को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के चेतावनीपूर्ण पत्र को ईरान की कूटनैतिक जीत बताया है।

मुहम्मद जवाद जमाली ने आईसीजे द्वारा अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के लिखे गए चेतावनीपूर्ण ख़त को एक संतुलित व गंभीर व्यवहार का सूचक और ईरान के लिए एक न्यायिक व कूटनैतिक विजय बताया है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने पोम्पियो को पत्र लिख कर अमरीका से कहा है कि वह ईरान के ख़िलाफ़ एकतरफ़ा प्रतिबंधों की बहाली के लिए किसी भी प्रकार का क़दम न उठाए। ईरान ने 23 जुलाई को आईसीजे में अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के उल्लंघन की शिकायत करते हुए मुक़द्दमा दायर किया था।

 

ईरान की संसद के में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के सदस्य मुहम्मद जवाद जमाली ने सोमवार को इरना से बात करते हुए कहा कि अमरीका को क़ानून का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का फ़ैसला विश्व समुदाय में  ईरान के लिए प्रभावी सिद्ध हो सकता है। (HN)