अमरीका में ईरान से सैन्य टकराव की हिम्मत नहीं! गृहमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66843-अमरीका_में_ईरान_से_सैन्य_टकराव_की_हिम्मत_नहीं!_गृहमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि अमरीका में किसी भी हालत में ईरान से सैन्य टकराव की हिम्मत नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१८ ०२:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका में ईरान से सैन्य टकराव की हिम्मत नहीं! गृहमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि अमरीका में किसी भी हालत में ईरान से सैन्य टकराव की हिम्मत नहीं है।

अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने गुरुवार को उत्तरी ईरान में कहा कि अमरीकियों को अच्छी तरह से मालूम है कि यदि उन्होंने युद्ध आरंभ किया तो उसे खत्म करना उनके बस में नहीं होगा और न ही वह युद्ध के क्षेत्र का निर्धारण कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी, सैनिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में ईरान के सामने खड़े हैं लेकिन स्वंय उन्हें भी मालूम है कि सैन्य क्षेत्र में वह कुछ नहीं कर सकते। 

ईरान के गृहमंत्री ने ईरान के साथ अमरीका की वार्ता के बारे में इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान को अमरीका पर भरोसा नहीं और ईरान, झूठ बोलने वाली और वचन तोड़ने वाली सरकारों से बात नहीं करता, कहा कि, जेसीपीओए में अमरीका की वापसी और दुनिया से माफी, अमरीका के साथ वार्ता की महत्वपूर्ण शर्त है। 

उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र के खिलाफ अमरीका का एक हथकंडा, सामाजिक तनाव पैदा करना है और अमरीकियों को यह लगता है कि वह ईरान में हालात खराब कर सकते हैं और इसी कल्पना की वजह से उन्होंने ईरान की व्यवस्था के खिलाफ सक्रिय संगठनों के साथ बैठक आयोजित करते हैं लेकिन अभी तक उन्हें इस प्रकार की साज़िशों में सफलता नहीं मिली है। 

रहमानी फ़ज़ली ने कहा कि दुश्मनों के प्रचारों और षडयंत्रों के विपरीत, इस्लामी गणतंत्र ईरान, एक ताक़तवर, विकासशील, क्षेत्र के पीड़ितों का सहायक और साम्राज्य विरोधी देश है। (Q.A.)