यमनः विश्व समुदाय की खामोशी और सऊदी अपराध, आलोचनीय, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66846-यमनः_विश्व_समुदाय_की_खामोशी_और_सऊदी_अपराध_आलोचनीय_ईरान
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की ओर से जारी अपराधों और विश्व समुदाय की चुप्पी की वजह से यमन के नागरिकों की दशा दिन प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१८ ०८:१९ Asia/Kolkata
  • यमनः विश्व समुदाय की खामोशी और सऊदी अपराध, आलोचनीय, ईरान

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब की ओर से जारी अपराधों और विश्व समुदाय की चुप्पी की वजह से यमन के नागरिकों की दशा दिन प्रतिदिन चिंताजनक होती जा रही है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में यमन के हुदैदा तटवर्ती नगर में अस्पताल और बाज़ार पर सऊदी अरब की बमबारी की कड़े शब्दों में आलोचना की। 

सऊदी अरब के इन हमलों में दसियों बेगुनाह नागरिक मारे गये। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अस्पतालों, घरों और सार्वाजनिक स्थलों पर बमबारी और आम नागरिकों का जनसंहार वास्तव में रणक्षेत्र में सऊदी और उसके घटकों की नाकामी का बदला लेने की कोशिश है ्र यह वास्तव मेंयुद्ध अपराध है। 

बहराम क़ासेमी ने कहा कि यमन के निर्दोष और निहत्थे नागरिकों पर आए दिन सऊदी अरब और यूएई के विमानों की भयानक बमबारी पर विश्व समुदाय की चुप्पी, इसे एक सामान्य घटना न बना दे। 

याद रहे सऊदी गठबंधन ने गुरवार की शाम पश्चिमी यमन के अलहुदैदा नगर के अस्सौरा अस्पताल और मछली बाज़ार पर बमबारी की जिसमें कम से कम 52 यमनी नागरिक माे गये और 100 से अधिक घायल हुए। (Q.A.)