ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, बेकार है
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान विरतधी अमरीकी प्रतिबंध, एक ग़लत काम और परिणामहीन अनुभव है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बल दिया कि अमरीकी प्रतिबंध, ईरान की अर्थव्यव्यस्था के ढांचे और संकल्प पर अधिक प्रभाव नहीं डाल सकते। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र का महत्वपूर्ण देश है और वर्तमान समय में उसे दुनिया का समर्थन प्राप्त है।
श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि दुनिया के देश, अमरीका द्वारा उन कंपनियों को जो ईरान के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं, धमकाने और समस्याएं उत्पन्न किए जाने के बावजूद ईरान के साथ सहयोग में रुचि रखते हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि इन कार्यवाहियों से अंत में हार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ही होगी, कहा कि ईरान की जनता जिस प्रकार से उसने पिछले दश्कों और इतिहास के दौरान सफलता प्राप्त की उसी प्रकार इस चरण में भी सफलता प्राप्त करेगी।
श्री बहराम क़ासिमी ने अमरीका की ओर से वार्ता के लिए ईरान की शर्त स्वीकार करने पर आधारित कुछ मीडिया हल्क़ों के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह अफ़वाहें मीडिया ने फैलाई है और वर्तमान समय में अमरीका और ज़ायोनी शासन, एक मनोवैज्ञानिक युद्ध शुरु करने के प्रयास में है। (AK)