ईरान में सक्रिय यूरोपीय कंपनियों के समर्थक हैंः हाइकोमास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66986-ईरान_में_सक्रिय_यूरोपीय_कंपनियों_के_समर्थक_हैंः_हाइकोमास
जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि जो कंपनियां ईरान में सक्रिय हैं उनका समर्थन जर्मनी और यूरोपीय संघ सब ही करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १०:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान में सक्रिय यूरोपीय कंपनियों के समर्थक हैंः हाइकोमास

जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा है कि जो कंपनियां ईरान में सक्रिय हैं उनका समर्थन जर्मनी और यूरोपीय संघ सब ही करते हैं।

हाइकोमास ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि वे कंपनियां जो ईरान में सक्रिय हैं उनका हम पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

इसी बीच जर्मनी के वित्तमंत्री ने बयान जारी करके एलान किया है कि जर्मनी की सरकार अब भी ईरान में सक्रिय जर्मनी कंपनियों की ओर से पूंजी निवेश और निर्यात की गारेंटी लेती है।  इस बयान में कहा गया है कि इन कंपनियों का समर्थन लगातार जारी है।

ज्ञात रहे कि वाइट हाउस ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों का पहला चरण मंगलवार सात अगस्त से आरंभ किया है।  इन धमकियों के बावजूद यूरोपीय संघ और तीन यूरोपीय देशों ने एलान कर रखा है कि अमरीकी प्रतिबंधों के लागू होने के साथ ही उन कंपनियों का समर्थन जारी रहेगा जो ईरान में सक्रिय हैं।