वार्ता के लिए अमरीका पर भरोसा नहीं किया जा सकताः क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66995-वार्ता_के_लिए_अमरीका_पर_भरोसा_नहीं_किया_जा_सकताः_क़ासेमी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वार्ता के लिए अमरीका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १३:११ Asia/Kolkata
  • वार्ता के लिए अमरीका पर भरोसा नहीं किया जा सकताः क़ासेमी

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि वार्ता के लिए अमरीका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि जिस प्रकार से अमरीका ने ईरान के विरुद्ध व्यापक स्तर पर मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रखा है उसको देखते हुए अमरीका विशेषकर अमरीकी राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

मंगलवार को ईसना को दिये अपने साक्षात्कार में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान एक शक्तिशाली देश है और वह वार्ता करने में पीछे नहीं है।  उन्होंने कहा कि जो एकपक्षीय रूप से जेसीपीओए जैसे अन्तर्राष्ट्रीय समझौते से निकल जाए उसपर किस प्रकार से भरोसा किया जा सकता है।  बहराम क़ासेमी ने कहा कि जिसका समर्थन उसके पारंपरिक घटक भी न कर रहे हों उससे किस आधार पर वार्ता की जा सकती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि ईरान के साथ वार्ता के संदर्भ में अमरीकी राष्ट्रपति के दृष्टिकोण ने क्षेत्र में ईरान के शत्रु देशों और इस्राईल के राष्ट्राध्यक्षों में बदहवासी पैदा कर दी है।  उन्होंने कहा कि इस हथकण्डे के माध्यम से ट्रम्प, कुछ देशों से अधिक पैसा एैंठना चाहते हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क़ासेमी ने कहा कि हम वर्तमान समय में अपने साथ देशों के व्यवहार पर नज़र रखे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि इस कालखण्ड में सरकारों ने हमारे साथ जैसा व्यवहार किया है, आगामी सहकारिता के समय उसे दृष्टिगत रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल में यह कहा था कि वे ईरान के अधिकारियों के साथ बिना किसी शर्त के वार्ता के लिए तैयार हैं।