लंदन से मीज़ाइल का कोई पुर्जा ईरान नहीं भेजा गयाः ईरानी दूतावास
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67009-लंदन_से_मीज़ाइल_का_कोई_पुर्जा_ईरान_नहीं_भेजा_गयाः_ईरानी_दूतावास
लंदन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास ने हिथ्रो हवाई अड्डे से ईरान के लिए मीज़ाइल कलपुर्ज़े की खेप भेजे जाने के बारे में ब्रिटिश समाचार इवनिंग स्टैंडर्ड के दावे को कड़ाई से रद्द किया और इस प्रकार की रिपोर्ट को शत्रुतापूर्ण, विवादित और मीडिया का प्रोपेगैंडा क़रार दिया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug ०७, २०१८ १६:१८ Asia/Kolkata
  • लंदन से मीज़ाइल का कोई पुर्जा ईरान नहीं भेजा गयाः ईरानी दूतावास

लंदन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास ने हिथ्रो हवाई अड्डे से ईरान के लिए मीज़ाइल कलपुर्ज़े की खेप भेजे जाने के बारे में ब्रिटिश समाचार इवनिंग स्टैंडर्ड के दावे को कड़ाई से रद्द किया और इस प्रकार की रिपोर्ट को शत्रुतापूर्ण, विवादित और मीडिया का प्रोपेगैंडा क़रार दिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश समाचार इवनिंग स्टैंडर्ड के चीफ़ एडिटर के नाम लंदन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास के पत्र में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि यह ख़बर मनगढंत और प्रोपेगैंडे पर आधारित है, कहा गया है कि इस प्रकार के दावे दोहराने से बचा जाए जिसका लक्ष्य ईरान की दुश्मनी फैलाना है। 

ब्रिटिश समाचार इवनिंग स्टैंडर्ड ने 2 अगस्त के अपने संस्करण में ब्रिटेन के सीमा सुरक्षा बलों के हवाले से दावा किया था कि लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे में एक पैकेट की जांच के दौरान जिसे ईरान जाना था, एक पुर्ज़ा या टुकड़ा मिला जिसे मीज़ाइल कार्यक्रम में प्रयोग किया जाता है। 

ब्रिटिश समाचार इवनिंग स्टैंडर्ड के नाम ईरान के दूतावास ने अपने पत्र में कहा है कि इस मामले को उठाने और इसने होने वाली मानहानि का मुद्दा उठाने के लिए हमारे क़ानूनी अधिकार सुरक्षित हैं।  (AK)