अमरीका, ईरान से माफ़ी मांगेः गृहमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने कहा है कि अमरीका को परमाणु समझौते के बारे में अपने वचनों पर अमल करना चाहिए और आधिकारिक रूप से उसे ईरानी राष्ट्र से माफ़ी मांगनी चाहिए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने गुरुवार को यज़्द प्रांत में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्र से अमरीका की खुली दुश्मनियों और ग़ैर क़ानून तथा एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से उसके निकलने की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों पर विश्वास नहीं रहा और पुनः अमरीका के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है।
श्री रहमानी फ़ज़्ली ने इस संबंध में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने, ईरान के पड़ोसी देशों के उसका साथ न देने तथा अमरीका से टकराव के लिए दुनिया के बहुत से देशों के साथ देने से दूसरे देशों के साथ ईरान के अगामी सहयोग के लिए पारदर्शी वातावरण पैदा हुआ है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री ने यह बयान करते हुए कि अमरीकी अधिकारी ईरान को कमज़ोर करने के प्रयास में हैं, कहा कि इस्लामी क्रांति की सफलता को 40 वर्ष बीतने के बाद भी ईरान को तेल के प्रतिबंध की धमकी नहीं दे सके। (AK)