तुर्की पर आर्थिक समस्याएं थोपने पर ट्रम्प की ख़ुशी शर्मनाक हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67108-तुर्की_पर_आर्थिक_समस्याएं_थोपने_पर_ट्रम्प_की_ख़ुशी_शर्मनाक_हैः_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने अमरीका की ओर से तुर्की पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया में कहा है कि तुर्की पर आर्थिक समस्याएं थोपने पर ट्रम्प की ख़ुशी शर्मनाक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१८ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्की पर आर्थिक समस्याएं थोपने पर ट्रम्प की ख़ुशी शर्मनाक हैः ज़रीफ़

विदेशमंत्री ने अमरीका की ओर से तुर्की पर लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया में कहा है कि तुर्की पर आर्थिक समस्याएं थोपने पर ट्रम्प की ख़ुशी शर्मनाक है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्रम्प सरकार को सचेत किया है कि वह प्रतिबंध और ज़ोर-ज़बरदस्ती करने की लत छोड़ वर्ना पूरी दुनिया वाॅशिंग्टन के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएगी। उन्होंने अपने ट्वीट में ईरान की ओर से तुर्की के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा है कि हम पहले भी अपने पड़ोसियों के साथ खड़े रहे हैं और अब पुनः यही काम करेंगे।

 

ज्ञात रहे कि अमरीकी वित्तमंत्रालय ने हाल ही में तुर्की के विधिमंत्री अब्दुल हमीद गुल और गृहमंत्री सुलैमान सोइलो पर, अमरीकी पादरी एंड्रू ब्रंसन की गिरफ़्तारी और उसे सज़ा सुनाए जाने में कथित भूमकिा के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। तुर्की की सरकार ने ब्रंसन को अक्तूबर 2016 में आतंकी कार्यवाहियों और फ़त्हुल्लाह गोलन के संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया था। (HN)