ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध इराक़ के हित में नहींः अम्मार हकीम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67121-ईरान_पर_अमरीकी_प्रतिबंध_इराक़_के_हित_में_नहींः_अम्मार_हकीम
इराक़ की राष्ट्रीय हिकमत पार्टी के प्रमुख का कहना है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध न तो इराक़ के हित में हैं और न ही क्षेत्रीय देशों के हित में।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१८ १४:१९ Asia/Kolkata
  • ईरान पर अमरीकी प्रतिबंध इराक़ के हित में नहींः अम्मार हकीम

इराक़ की राष्ट्रीय हिकमत पार्टी के प्रमुख का कहना है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध न तो इराक़ के हित में हैं और न ही क्षेत्रीय देशों के हित में।

सैयद अम्मार हकीम ने अमरीका की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को अत्याचारपूर्ण बताते हुए उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।  उन्होंने कहा कि इराक़ी राष्ट्र, ईरानी राष्ट्र का समर्थन करता है।

अम्मार हकीम ने कहा कि ईरान के साथ इराक़ के घनिष्ठ स्ट्रैटेजिक, धार्मिक, एेतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबन्ध हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान को कमज़ोर करना किसी ही स्थिति में इराक़ या किसी अन्य क्षेत्रीय देश के हित में नहीं है।  उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।