राष्ट्रपति रूहानी और पूतिन के बीच अहम मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67173-राष्ट्रपति_रूहानी_और_पूतिन_के_बीच_अहम_मुलाक़ात
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने रूसी समकक्ष से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और मज़बूत बनाने पर बल देते हुए, इन संबंधों को दोनों राष्ट्रों के हित में बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१८ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • 12 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति हसन रूहानी (बाएं) अपने रूसी समकक्ष व्लादमीर पूतिन के साथ क़ज़्ज़ाक़िस्तान के बंदरगाही शहर अक्ताओ में मुलाक़ात करते हुए (ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के सौजन्य से)
    12 अगस्त 2018 को राष्ट्रपति हसन रूहानी (बाएं) अपने रूसी समकक्ष व्लादमीर पूतिन के साथ क़ज़्ज़ाक़िस्तान के बंदरगाही शहर अक्ताओ में मुलाक़ात करते हुए (ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के सौजन्य से)

राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने रूसी समकक्ष से मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और मज़बूत बनाने पर बल देते हुए, इन संबंधों को दोनों राष्ट्रों के हित में बताया।

उन्होंने रविवार को क़ज़्ज़ाक़िस्तान के बंदरगाही शहर अक्ताओ में अपने रूसी समकक्ष से मुलाक़ात में कहाः "हमें कैस्पियन सी को शांति व मित्रता का समुद्र बनाने और तटवर्ती देशों के बीच सहयोग, मित्रता व संबंध की मज़बूत पृष्टिभूमि बनाने की दिशा में कोशिश करना चाहिए।"

ईरानी-रूसी राष्ट्रपतियों के बीच यह मुलाक़ात रविवार को क़ज़्ज़ाक़िस्तान के बंदरगाही शहर अक्ताओ में पांचवें कैस्पियन सी शिखर सम्मेलन के अवसर पर हुयी। इस सम्मेलन में कैस्पियन सी के 5 तटवर्ती देशों के बीच इस समुद्र की क़ानूनी स्थिति के संबंध में 2 दशकों से ज़्यादा समय तक चलने वाली बातचीत के नतीजे में रविवार को पांचों देशों ने एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तख़त किए।

इस अवसर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने ईरान के साथ आपसी हितों की दिशा में संबंध बढ़ाने के लिए मॉस्को की तत्परता दर्शायी और विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ बढ़ते संबंध का उल्लेख किया।

रूसी राष्ट्रपति ने इसी तरह ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए को अहम अंतर्राष्ट्रीय समझौता बताते हुए कहा कि इस समझौते से अमरीका के निकलने के बाद, बाक़ी बचे हुए पक्षों को इस समझौते को बाक़ी रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। (MAQ/N)