ईरान को पराजित करने का सपना कभी भी साकार नहीं होगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67243-ईरान_को_पराजित_करने_का_सपना_कभी_भी_साकार_नहीं_होगाः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान को पराजित करने की कल्पना के साथ शत्रु काल के गाल में समा जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१८ ११:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान को पराजित करने का सपना कभी भी साकार नहीं होगाः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि ईरान को पराजित करने की कल्पना के साथ शत्रु काल के गाल में समा जाएगा।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि शत्रु ईरान पर दबाव डालकर इस देश की जनता के लिए समस्याएं उत्पन्न कर रहा है किंतु उसे यह जान लेना चाहिए कि ईरान को पराजित करने की कल्पना के साथ शत्रु काल के गाल में समा जाएगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रिमण्डल की बैठक में कहा कि देश की जनता और अधिकारी परस्पर सहकारिता करके शत्रु को उसके लक्ष्यों तक पहुंचने की अनुमति नहीं देंगे।  उन्होंने कहा कि ईरान जैसे महान राष्ट्र पर शत्रु, अवैध ढंग से दबाव डालकर उसे झुकने पर विवश नहीं कर सकता।

हसन रूहानी ने ट्रम्प की ओर से ईरान के साथ वार्ता के प्रस्ताव के संदर्भ में कहा कि अपनी हरकतों के कारण अमरीका, वार्ता की शर्तों को तोड़ चुका है।  उन्होंने कहा कि ईरान, विश्व के देशों के साथ सहकारिता और सहयोग का पक्षधर है।

ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्र विशेषकर इराक़, सीरिया, लेबनान यहां तक कि उत्तरी अफ़्रीका में स्थापित शांति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल इन क्षेत्रों में तुल्नात्मक रूप में अधिक शांति पाई जाती है।  राष्ट्रपति रूहानी ने आशा व्यक्त की है कि यमन में भी शीघ्र शांति स्थिापित होगी।  उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि युद्ध या अतिक्रमण कोई उचित मार्ग नहीं है बल्कि सही रास्ता, वार्ता और सहमति ही है।